नवरात्रि के प्रथम दिवस में साइकिल से रतनपुर महामाया दर्शन करने पहुँचे श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला हर साल नवरात्रि में साइकिल से यात्रा करते हैं और इसी के चलते नवरात्रि के पहले दिन साइकिल से रतनपुर भैरवबाबा की यात्रा किये और वहां से गिरजाबंद हनुमान जी की यात्रा तय की गौरव शुक्ला का कहना है की जागरूकता लाने के लिए भी वे यैसा हमेशा करते हैं भक्ति भावना के साथ-साथ शारीरिक स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना बहुत अनिवार्य है ।और लगातार वह हर रोज 10 से 12 किलोमीटर की यात्रा करते हैं उनका कहना है की साइकिल से रक्त चाप ठीक ढंग से चलता है और शरीर में ब्लड प्रेशर शुगर पेनक्रियाज सभी नॉर्मल रहते हैं आपका सबसे बड़ा धन आपका शरीर है इसलिए आप अपने शरीर को ध्यान जरूर दे आज कल भागदौड़ की ज़िंदगी मे लोग अपने शरीर को ध्यान नही देते नतीजा स्वस्थ पर पड़ता है । शरीर स्वस्थ है तो धन आपके पास आ जाएगा और यदि शरीर गया तो धन रह के भी आप उसका इस्तेमाल नही कर सकते इसलिए स्वस्थ रहिए साइकिल चलाइए कुल 70 किलोमीटर का सफर तय किया है 5 घंटे लग गए और सभी के जीवन में दुखों का अंत हो इसलिए उन्होंने सबके लिए मनोकामना की आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *