
बिलासपुर/इनर व्हील क्लब बिलासपुर ने आज एकता ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और रक्तदान करके जीवनदान का पुण्य कार्य किया।
शिविर में एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। एकता ब्लड बैंक शहर का विश्वसनीय ब्लड बैंक है।रक्तदान करने वाले 25 युवाओं को फल और जूस तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ग्लोरिया पिल्ले, पूर्व जिला अध्यक्ष जयश्री भट्टाचार्य,उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनीता चावला, सचिव डॉक्टर संगीता बनाफर, एडिटर सहला खोखर खान, आइएसओ अश्विनी यादव और वरिष्ठ सदस्या उषा भांगे भी उपस्थित थीं।इस अवसर पर अध्यक्ष ग्लोरिया पिल्ले ने कहा “हमारे क्लब के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है कि इतने सारे युवाओं ने रक्तदान करके मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया है।”यह जानकारी सचिव डॉ. संगीता बनाफर ने दिया।