राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा बैठक का आयोजन

राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा बैठक का आयोजनराज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना खरीफ फसल गिरदावरी को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने ताकि किसान अपने प्रतिफल से वंचित न हो, इसके लिए पटवारियों का एक आवश्यक बैठक आहुत किया गया, जिसमें शासन की सभी योजनाओं जैसे धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसान के रकबे का सत्यापन, किसान के खेतों में जाकर खड़ी फसल का सत्यापन सहित गॉव के शासकीय भूमि की जानकारी, अधिकार अभिलेख के खसरे का रकबा दर्ज करना, नक्शा बटाकंन, मेन्युअल अभिलेख अद्यतन के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया ,जिसमें सभी तहसील से तहसील अध्यक्ष एवं तहसील प्रतिनिधि द्वारा अपने अपने तहसील में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का भी जिक्र किया गया ,जिस पर विचार विमर्श कर तहसील एवं अनुविभाग स्तर की समस्याओं को तहसील/ अनुविभाग में अधिकारियों से मुलाक़ात कर दूर कराये जाने एवं जिला स्तर की समस्याओं को जिला स्तर में अधिकारियों से मिलकर दूर किये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया, जिसमें केशव साहू, प्रशांत वर्मा,अशोक ध्रुव, प्रयास बाकरे, अनिल डोडवानी, प्रियांश वर्मा, मनोज साहू पवन पठारी, विजय कोसले, पंकज, शकील, रवि डोंगरे, सूर्यप्रकाश शुक्ला, मनमोहन सिदार,प्रियांश,मनीष वर्मा, भानु चंद्राकर, ऋषिपुरी गोस्वामी सहित अन्य साथीगण उपस्थित थे।यह जानकारी जिलाध्यक्ष देव कश्यप राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *