सड़क सुरक्षा माह 2025 में “लर्निंग लाइसेंस कैंप” का क्या आयोजन प्रतिदिन रहेंगे विभिन्न जन जागरूकता के कार्यक्रम

दिनांक 06 को सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर सर्वप्रथम हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया जाकर शहर वासियों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया एवं संध्या मुख्यअतिथि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर अवनीश शरण तथा नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सीईओ संदीप अग्रवाल के साथी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ

1️⃣ द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर लर्निंग लाइसेंस हेतु 12 स्टाल लगाए गए हैं जिसमें आज प्रथम दिवस होने एवं शहर वासियों को जानकारी ना होने के कारण आज 55 वाहन चालकों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाए हैं, लर्निंग लाइसेंस के लिए वाहन चालक को आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल मार्कशीट, 01 पासपोर्ट साइज फोटो, अपना मोबाइल नंबर एवं शासकीय शुल्क अदा करनी होगी, लर्निंग लाइसेंस कैंप पुलिस परेड ग्राउंड में सिविल लाइन तेरा है वाले गेट्स मार्ग के अंदर लगाए गए हैं, सड़क सुरक्षा माह 2025 के आगामी दिनों में बीमा एवं दुआ प्रदूषण जांच की भी सुविधा के कैंप लगा ये जाएंगे।

2️⃣ ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता के दृष्टिकोण से उमरिया रतनपुर कन्या आत्मानंद विद्यालय में आयोजित सीसी कैंप में यातायात के शिक्षक के रूप में उमाशंकर पांडे नहीं यातायात की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किए जाने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात के संबंध में जानकारी दी

3️⃣ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर महोदय के आदेश पर शहर एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र के ऐसे ढाबा होटल जिन जगहों पर वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, दुर्घटना संबंधी “बैनर” जिसमें बगैर हेलमेट से होने वाली मौतें,, शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली मौतें एवं लापरवाही तेज गति से वाहन चलाने से होने वाली मौतों के आंकड़ों के संबंध में बताया जाकर जागरूक किया जा रहा है
4️⃣ सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत कल के कार्यक्रम में निरंतर लर्निंग लाइसेंस, बीमा, धुआं जांच कैंप के साथ ही साथ तखतपुर ग्राम लीदरी में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक यातायात शिक्षक उमाशंकर पांडे एवं लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा आर्यन तिवारी, विकास वर्मा, रेखा गुल्ला द्वारा एन0सी0सी0 कैंप में यातायात की जानकारी के साथ ट्रैफिक मितान के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *