विश्व हिंदी दिवस पर कार्यशाला एवं कवि गोष्ठी का आयोजन कल 10 जनवरी को

बिलासपुर। विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष डा. संगीता बनाफर द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर “हिंदी का वैश्विक परिदृश्य एवं विविध आयाम” विषयक कार्यशाला एवं कवि गोष्ठी का आयोजन डा. विनय कुमार पाठक-कुलपति,थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य आतिथ्य, डा. चंद्रभूषण वाजपेई जी, न्यायमूर्ति छत्तीसगढ़ उच्च. न्यायालय की अध्यक्षता एवं श्रीमती अर्चना मिश्रा डिप्टी कमिश्नर बिलासपुर, डा. रंजना चतुर्वेदी प्राचार्य डी एल एस महाविद्यालय, डा. अरुण कुमार यदु सेवानिवृत्त एक्जीक्यूटिव अभियंता जल संसाधन विभाग, श्री अशोक कुमार शर्मा सेवानिवृत्त एक्जीक्यूटिव अभियंता एसईसीएल, डा. राघवेंद्र दुबे अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी के विशिष्ट आतिथ्य में संस्कार भवन सरकंडा में कल 10 जनवरी 25 को सायं 5.00 बजे संपन्न होगा। आयोजन में हिंदी की दिशा एवं दशा पर परिचर्चा एवं अंचल के रचनाकारों द्वारा कवितापाठ किया जवेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *