

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के आदेशानुसार “सड़क सुरक्षा 2025” में जनता को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में प्रदान की जा रही है,जिसमें प्रतिदिन बिलासपुर शहर के नगर वासी ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनवा रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि – बिलासपुर पुलिस की मनसा है कि सभी अधिक से अधिक इस कैंप का लाभ लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए, साथ ही साथ हमारे यहां के यातायात दक्ष जानकार उमाशंकर पांडे द्वारा कैंप में उपस्थित लर्निंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों को लर्निंग लाइसेंस के महत्व एवं यातायात की जानकारी भी निरंतर दी जाकर जागरूक किया जा रहा है। लर्निंग लाइसेंस में प्रतिदिन लोगों की संख्या, रुझान हो रहा हैं,जिसमें आज 123 लोगों ने लर्निंग बनवाए हमारे द्वारा प्रतिदिन रेडियो ,समाचार , वाट्सअप, अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार भी किया जा रहा हैं ताकि जनता को इस माह के माध्यम से इसका लाभ मिल सके।
सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है जिसमें कल दिनांक 10 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लोक एवं जनहित में ऑटो चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य बीपी, शुगर का जांच शिविर 11 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में किए जाने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात संबंधी प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए “गुड सेमीरिटर्न” घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही चेतना के अंतर्गत चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग एवं जवानों द्वारा यातायात जागरूकता दी जाएगी।
प्रतिदिन चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, चेतना के सदस्य एवं समाजसेवी संगठन के सहभागिता से पुलिस के साथ संयुक्त मिलकर जन जागरूकता लाया जाता है, जिसमें कल के कार्यक्रम में आयोजन समिति में मुकुल शर्मा (व्याख्याता) अशोक श्रीवास्तव लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, राजकुमार सुखमणि अब्दुल हमीद, मुकेश साहू विद्या गोवर्धन, सपना सराफ , रेखा गुल्ला,संध्या, आर्यन तिवारी, नीरू बिष्ट,पिंकी शर्मा, पायल लाठ सहित यातायात के निरीक्षक उत्तम साहू एवं उनकी टीम रहेगी।
