कहानी संग्रह ‘रंगोली रिश्तों की’ के लिए डॉ. प्रेमलता यदु ‘प्रांति इंडिया साहित्य सम्मान-2025’ से सम्मानित

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर की कहानीकार डॉ. प्रेमलता यदु को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर 10 जनवरी 2025 को वाराणसी के पराडकर सभा गृह में प्रांति इंडिया के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ‘प्रांति इंडिया साहित्य सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप मे स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं चांदी का सिक्का प्रदत्त किया गया.

 इस सम्मान समारोह में देश भर से विविध विधाओं के 111 साहित्यकारों ने शिरकत किया, जिनकी 51 कृतियों को पुरस्कृत  किया गया, जिनमें डॉ. प्रेमलता यदु की कृति ‘रंगोली रिश्तों की’ भी शामिल है। डॉ. प्रेमलता यदु की कृति ‘रंगोली रिश्तों की’ को नवंबर 2024 मे ‘कादंबरी सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है. इस कार्यक्रम का आयोजन प्रांति इंडिया के प्रधान संपादक श्री आदित्य कुमार प्रसाद जी के द्वारा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *