
बिलासपुर जिले के तहसील सकरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुटकू में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय का संचालित है, जहां बिना कोई बाहरी परीक्षण जैसे सोनोग्राफी,सीटी स्कैन, एमआरआई,खून जांच किये नाड़ी परीक्षण द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों बीपी, सुगर, थायराइड, जोड़ों में दर्द व सूजन, स्त्री संबंधी समस्या, पेट एवं लीवर संबंधी समस्या में आयुर्वेद इलाज बेहतर कारगर साबित हुआ है और संबंधित मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं, इसी कड़ी में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय घुटकू द्वारा सभी से अपील की गई है ताकि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संबंधित मरीज आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ उठा सकते हैं, वैसे भी आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा हो रही है और लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संपूर्ण जिलों में ऐसे आयुर्वेद औषधालयों का सफल संचालन हो रहा है, जहां निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाता है जिसका फायदा मरीज उठा रहे हैं।
