महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर,बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विषय पर सेमिनार संपन्न

महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर,बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ 50एवं विकसित छत्तीसगढ़ 2047 विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें छात्रों ने अपने विचार रखे । मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निरुपमा शर्मा (प्राध्यापक शुभम शिक्षण महाविद्यालय) ने छात्रों को छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर अपनी बात रखी तथा 2047 तक छत्तीसगढ़ का प्रारूप कैसा होना चाहिए इससे छात्रों को अवगत कराया। विशिष्ट अतीथि गीता यादव ने छत्तीसगढ़ की स्थापना से लेकर के अब तक के विकास पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में होने वाले विकास को लेकर छात्रों को जागरूक रते हुए छात्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने छत्तीसगढ़ के नामकरण एवं विकास पर अपना विचार रखते हुए छात्रों को संबोधित किया। स्वागत भाषण सपना मार्को ने तथा आभार ज्ञापन निधि जयसवाल ने किया । इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *