अपने अंदर दैवी गुणों का नित्य करें आह्वान – बीके रूपा

राजकिशोर नगर में ब्रह्मा कुमारीज़ टिकरापारा द्वारा आयोजित देवियों की चैतन्य झांकी में सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन भी बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र।
देवी रूप में विराजमान छोटी-छोटी कन्याओं की स्थिरता एवं एकाग्रता लोगों के मन में श्रद्धा एवं उत्साह भर रहा
निःशुल्क राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन 5 अक्टूबर से।।।
सेवाकेंद्र की बहन बीके रूपा ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन से ही राजकिशोर नगर स्मृति वन के पास मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रह्मा कुमारीज शिव अनुराग भवन में देवियों की चैतन्य झांकी प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से लोगों के दर्शनार्थ आयोजित की गई है देवियों की झांकी देखने निकले लोगों की भीड़ चैतन्य देवियों के स्वरूप का दर्शन करने उमड़ रही है जहां उन्हें मन की शांति , एकाग्रता बुद्धि की स्थिरता, सकारात्मक जीवन शैली आदि गुणों को जीवन अपनाने संदेश दिया जा रहा है इसी तारतम्य में 5 अक्टूबर से इसी स्थान पर सुबह एवं शाम 7 बजे, एक घंटे निःशुल्क राजयोग अनुभूति शिविर रखा गया है
जन समूह
सेवाकेंद्र के भीतर ही सहस्त्र ज्योतिर्लिंग दर्शन का भी लाभ लेकर आनंदित एवं भाव विभोर हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *