
भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है! इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2026 को सत्यम चौक बिलासपुर स्थित यातायात थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस वाहन बीमा शिविर का लाभ उठाते हुए शहर के आम नागरिकों द्वारा भारी संख्या में लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा करवाया गया।
साथ ही NCC एवं NSS के छात्र छात्राओं द्वारा लेफ्टीनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौक चौराहों में यातायात जागरूकता कार्य किया गया।
आज के यातायात जागरूकता एवं यातायात प्रबंधन में डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी सीनियर कैडेट्स द्वारा अपने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा की उपस्थिति में यातायात जागरूकता, यातायात प्रबंधन फ्री लिफ्ट सिस्टम में यातायात पुलिस के साथ अपनी सहभागिता दी आज के आयोजन में डीपी विप्र महाविद्यालय के सीनियर डिवीजन के छात्रा सैनिक शारदा सरोटे, पायल प्रधान, आंचल जांगड़े, ज्योति कैवर्त, प्राची अग्रवाल, अनुष्का शर्मा, राफिया फातिमा, एवं छात्र सैनिक आदित्य गिरी गोस्वामी, अतुल सिंह, मनजीत खंडे, अजय निर्मलकर, अक्षत साहू, अभिनव टेकनयन बंजारे ने सेवा दी।