महामाया आई टी आई में वार्षिक खेलकूद समापन:-

महामाया आई टी आई खमतराई बिलासपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद का आयोजन 05जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक किया गया, जिसमें खो – खो, कबड्डी, वॉलीवॉल, रस्सा कस्सी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, नीबू चम्मच, बोरा दौड़, रंगोली के साथ विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन संस्था परिसर में किया गया.

संस्थान में विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने इस खेल महोत्सव को खेल भावना से खेलकर रोमांचक बनाया.

संस्थान के संचालक श्री एस एल साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्थान में इस प्रकार के खेलों का आयोजन होता है ! खेल का समापन संस्थान के संचालिका श्री मति संतोषी साहू ने सभी खिलाड़ियों को मैडल एवं पुरस्कार वितरण कर किये, और सभी को खेल जगत में निरंतर आगे बढ़ने हेतु उदबोधित किये.

श्रीमति साहू ने सभी प्रशिक्षुओं को खेल से प्राप्त होने वाले स्वस्थ तन -मन-जीवन का अद्भुत जुड़ाव को बताया.

सभी खिलाडियों को खेल भावना से खेलने के लिये धन्यवाद प्रेषित किये.

इस मौके पर संस्थान के सह-संचालक श्री प्रवीण साहू, प्राचार्य श्री पी एस राठौर, प्रशिक्षण अधिकारी श्री राजेश साहू, मनोज गौरव, ज्ञानचंद्र साहू, ज्ञानेश्वर बरगाह, ठाकुर सिंह, वीरेंद्र रात्रे, अरुण कमलसेन, अजय यादव,प्रमोद राठौर, सरिता साहू, दुर्गा ध्रुव, बलराम, रजत, सत्यजीत, गणपत, सुनीता, वृहस्पति एवं समस्त प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *