भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.01.2026 को चेतना भवन पुलिस लाइन में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । विषय *देश में बढ़ती सड़क दुर्घटना के लिए युवा वर्ग जिम्मेदार है"।* इस विषय पर आज विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता लाने के आशय से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय बढ़ती सड़क दुर्घटना के लिए युवा वर्ग जिम्मेदार है रखा गया था। जिले के तमाम स्कूलों के छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्राय सभी विद्यार्थियों ने यह स्वीकार किया कि युवा वर्ग के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के कारण ही सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने बड़े ही रोचक अंदाज में किया। कार्यक्रम के अंत में यातायात के एडिशनल एसपी रामगोपाल करियरे ने कहा कि विद्यार्थियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया जो सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी बढ़ती सजगता का प्रमाण है । व्याख्याता श्रीमती आरती कश्यप ने कहा कि यातायात के संबंध में लिखी पुस्तक ;मेरी राहें: विद्यार्थियों के साथ साथ सभी वर्ग के लिए बहुत ही उपयोगी होगी जिसे प्रत्येक स्कूलों में उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव, विद्या गोवर्धन, रेखा गुल्ला, उषा भांगे, मदन मोहन गुल्ला, रामानंद तिवारी, हामिद खान, राजकुमार सुखवानी, एवं व्याख्याता आरती कश्यप तथा अपूर्वा तिवारी उपस्थित रही। प्रतियोगिता का परिणाम अभियान समापन समारोह के दिन घोषित किया जाएगा।