सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत किया गया भारी वाहन चालकों एवं परिचालकों का स्वस्थ एवं नेत्र परीक्षण


नेशनल हाईवे बिलासपुर कोरबा मार्ग में स्थित लिम्हा टोल प्लाजा में लगाया गया शिविर।
1500 से अधिक वाहन चालकों एवं परिचालकों का किया गया परीक्षण।

       भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है। 
    इसी क्रम में आज दिनांक 23.01.2026 को नेशनल हाईवे क्रमांक 130 बिलासपुर कोरबा मार्ग में लिम्हा टोल प्लाजा के पास भारी वाहन चालको एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वृहद स्तर का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि आज हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों के पालन संबंधी शपथ तथा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम क्रमशः लिम्हा टोल प्लाजा एवं स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के आपसी समन्वय एवं सहयोग से किया गया।
आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक एवं परिचालकों को यातायात पुलिस टीम जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिवचरण सिंह परिहार,
निरीक्षक युगल किशोर नाग, सईद अख्तर , प्रधान आरक्षक अब्दुल रफीक, राजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र चंद्रा , आरक्षक- नरेंद्र टंडन, धनंजय सिंह द्वारा हाईवे पर वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, हाईवे पर अपनी वाहन खड़ी नहीं करने, किसी भी दुर्घटना की तत्काल सूचना 108, 112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को दिए जाने वाले, राहगीर योजना सहित मोटर व्हीकल एक्ट के निहित प्रावधानों की जानकारी दी गई साथ ही इन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ कराई गई। इसी प्रकार आज के स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित हुए वाहन चालक एवं परिचालकों का शुगर बीपी सहित आंखों की जांच की गई जिसका लाभ 1500 से अधिक वाहन चालकों एवं परिचालकों ने लिया एवं जांच में पाई गई स्वास्थ्यगत समस्याओं के उपचार सहित देखभाल की जानकारी भी दी गई।
आज के इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर जे डी मनघोघर, आरके सिंह,संजय शुक्ला, शिव शंकर राठौड़, गीतेश साहू, चैलेंद्र साहू, हेमंत श्रीवास, भागीरथी बंजारे, संजय देवांगन द्वारा अपनी सेवाएं दी गई साथ ही लिम्हा टोल के सभी सदस्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *