
बिलासपुर, 16 जून 2026
लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सहयोग से आराध्या अस्पताल में संचालित डायलिसिस केंद्र का सोमवार को वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय निदेशक पद के समर्थित प्रत्याशी प्रोग्रेसिव मेल्विन जोन्स फेलो लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल, वैश्विक कार्य दल क्षेत्रीय प्रमुख, मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष मेल्विन जोन्स फेलो लायन मनीष शाह, जिला गवर्नर एवं आगामी मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष मेल्विन जोन्स फेलो लायन प्रवीण वशिष्ठ तथा पूर्व जिला गवर्नर डॉ. जवाहर बिहानी आराध्या अस्पताल पहुँचे।
अतिथियों ने डायलिसिस करा रहे मरीजों एवं परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उपचार की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं तथा सेवा व्यवस्था पर चर्चा की। मरीजों ने केंद्र की सुविधाओं और सहयोगात्मक माहौल की सराहना की।
आराध्या अस्पताल के संचालक डॉ. रजनीश पाण्डेय ने अतिथियों को डायलिसिस प्रक्रिया, आधुनिक जांच व्यवस्था एवं चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। इससे अनेक परिवारों को राहत मिली है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्लब के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कहा कि जिले में इस तरह की स्थायी सेवा परियोजनाओं की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. कमल छाबड़ा के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में संचालित यह परियोजना लायनवाद की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अतिथियों ने विश्वास जताया कि क्लब भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
इस उत्कृष्ट योगदान के लिए लायन कमल छाबड़ा को अंतरराष्ट्रीय निदेशक का प्रशंसा पत्र एवं मल्टीपल का पदक देकर सम्मानित किया गया।
–
