महामाया एक्सेलेंसी कॉलेज में बंपर भर्ती: 9 पदों पर निकलीं वैकेंसी, असिस्टेंट प्रोफेसर से क्लर्क तक मौकासब हैड: बिलासपुर के प्रतिष्ठित कॉलेज में आकर्षक वेतन और आधुनिक सुविधाएँ, तुरंत करें आवेदन


बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महामाया एक्सेलेंसी कॉलेज ने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर खोल दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ के कुल 9 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन पैकेज, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने का मौका मिलेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?
कॉलेज में लाइब्रेरियन, अकाउंटेंट, क्लर्क के साथ कंप्यूटर, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अंग्रेज़ी और हिंदी विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

क्यों खास है एमईसी?
वर्ष 2000 में स्थापित महामाया एक्सेलेंसी कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालय है। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि यहाँ आकर्षक सैलरी पैकेज, सपोर्टिव वर्क एनवायरनमेंट, प्रोफेशनल ग्रोथ और ट्रेनिंग के साथ-साथ मॉडर्न टीचिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी महामाया एक्सेलेंसी कॉलेज, मंगला चौक, नर्मदा नगर, बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।
फोन: 7771899992, 99244860501

कॉलेज प्रबंधन ने कहा, “ज्ञान, गुणवत्ता और सफलता की ओर यह पहला कदम है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर एमईसी परिवार का हिस्सा बनें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *