
बिलासपुर। संवाददाता
जनसेवा और मानवता की दिशा में एक बड़ा कदम। तखतपुर क्षेत्र को रविवार 09 अगस्त 2026 को बिलासपुर ब्लड सेंटर के रूप में एक नई सौगात मिल गई। इस आधुनिक ब्लड सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में NGO महागठबंधन परिवार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर केंद्र को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।
"रक्तदान करें - जीवन बचाएं"
कार्यक्रम स्थल को फूलों, गुब्बारों और मालाओं से सजाया गया था। अतिथियों का स्वागत पौधा और शॉल भेंट कर किया गया।
NGO महागठबंधन परिवार के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। तखतपुर में ब्लड सेंटर खुलने से अब बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा, कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को आपातकाल में तुरंत रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इससे बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा – अब बिलासपुर के मरीजों को छोटे-छोटे काम के लिए भी शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह केंद्र सच में लोगों के लिए जीवनदायिनी बनेगा।
संचालक केशव बंसल का संकल्प
केंद्र के संचालक केशव बंसल ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना का एकमात्र उद्देश्य है – समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना।
उन्होंने कहा –"हमारा नारा है रक्तदान करें, जीवन बचाएं। मेरा सपना है कि मेरे इलाके में कोई भी गरीब या जरूरतमंद मरीज रक्त के अभाव में दम न तोड़े। हम 24x7 सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
समाज ने सराहा, जताया आभार
इस पुण्य कार्य के लिए शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने केशव बंसल और उनकी टीम को बधाई दी। NGO महागठबंधन परिवार ने कहा कि वे इस जनकल्याणकारी कार्य में हर संभव सहयोग करेंगे और रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करेंगे।
कार्यक्रम की झलकियां:
- केंद्र में आधुनिक रक्त संग्रहण और जांच की सुविधा
- “यदि तुम भगवान का ध्यान करोगे तो वह तुम्हारा ध्यान रखेगा” संदेश के साथ अतिथियों का सम्मान
- उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान का संकल्प लिया