
बिलासपुर, 16 अगस्त। सावन माह के सोमवार एवं नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज वृद्धाश्रम में फल एवं लिची जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने दोपहर 3 बजे आश्रम पहुंचकर सभी वृद्धजनों को ताजे फल और शीतल लिची जूस वितरित किए। इस दौरान बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया गया और उनके साथ समय बिताकर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला नवल वर्मा कमलेश गुप्ता राघव साहू धर्मेश बंजारे,अभय दुबे एवं रंजन प्रधान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन और नागपंचमी जैसे पर्व सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। वृद्धजनों की सेवा करना ही सच्ची पूजा है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनापन का एहसास कराना है।
कार्यक्रम में आश्रम के संचालक एवं कर्मचारियों ने फाउंडेशन की इस सेवा भावना की सराहना की। वृद्धजनों ने भी फाउंडेशन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें परिवार जैसा लगाव महसूस होता है।
श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान, भोजन वितरण, वस्त्र दान जैसे कार्य किए जाते रहे हैं।
आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”_