
सावन सुंदरी बनीं सुषमा तिवारी, संगीत में रतन पाण्डेय और नृत्य में रवीना दुबे प्रथम

बिलासपुर।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा रविवार 16 अगस्त 2026 को होटल बल्ले बल्ले में रंगारंग सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा छ.ग. की प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष किरण सिंह, आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष अरूणिमा मिश्रा एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की महिला प्रांताध्यक्ष नमिता शर्मा उपस्थित थीं।
उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन सुंदरी प्रतियोगिता की विजेता सुषमा तिवारी चुनी गईं। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रतन पाण्डेय, द्वितीय रश्मि चौबे एवं तृतीय स्थान पुष्पा पाण्डेय ने प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रवीना दुबे, द्वितीय मंजूषा पाण्डेय एवं तृतीय स्थान रिचा दुबे को मिला।
इस अवसर पर ज्योति तिवारी, राखी दुबे, रेखा दुबे, पुष्पा पाण्डेय, रिकीं पाण्डेय, सविता पाठक, रायपुर से प्रदेश पदाधिकारी सुमन मिश्रा, सुमन पाण्डेय, कल्पना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं शुभम तिवारी उपस्थित रहे।