किशोर पंजवानी को कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिले का प्रभार, व्यापारियों में हर्ष

बिलासपुर – अखिल भारतीय व्यापार संघ कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरबा जिले के प्रभारी पद पर किशोर पंजवानी जी की नियुक्ति से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी उत्साह है।

इस उपलक्ष्य में चकरभाठा व्यापारी संघ एवं तखतपुर व्यापारी संघ द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर किशोर पंजवानी ने कहा, “चकरभाठा और तखतपुर व्यापारी संघ का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। इसी विश्वास के कारण शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं व्यापारियों के हित और व्यापार की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

इस अवसर पर उपस्थित रहे
चकरभाठा व्यापारी संघ: बाबा दुबे, अशोक जोतवानी, गोविंद झामवानी, प्रकाश कुकरेजा, देवानंद कुकरेजा, नारायण पंजवानी, विक्की कुकरेजा, नरेंद्र खत्री, श्याम पंजवानी, हरीश मोहनानी, सेवाराम रोचवानी।

तखतपुर व्यापारी संघ संरक्षक विनोद तोलानी, अध्यक्ष शिवनाथ देवगन, धन्ना गुप्ता, राकेश गुप्ता, धनेश गुप्ता, चुन्नी देवगन, भागवत प्रसाद, सुदीप गोयल, जुम्मन सचदेव, सोनू गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यापारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *