आश्रम हेतु प्रशासन से जमीन की मांग:जानवी

बिलासपुर/ उज्जैन की माँ मंदाकिनी गिरी की शिष्या जानवी साध्वी ,बिलासपुर, पत्रकार कॉलोनी स्थित मेरे निवास पर आईं।उन्हें किन्नरों पर केंद्रित अपना उपन्यास मुई मरजानी की प्रति( केशव शुक्ला ने )भेंट की।
पुस्तक को देखकर उन्होंने कहा कि मैं इस उपन्यास को जरूर पढूंगी।इस मौके पर बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वे लंबे अर्से से बिलासपुर न्याय धानी में आश्रम स्थापित करने के लिए प्रशासन एवं शासन से जमीन की मांग कर रही हैं।जैसे ही जमीन मिलेगी,उस पर आश्रम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
महामंडलेश्वर जानवी जी ने बताया कि उस आश्रम में समाज के अनाथ बच्चों को रखकर उनको पढ़ाने-लिखाने की सर्व सुविधायुक्त व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *