हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर होगा लेखक,कवियों का सम्मान

बिलासपुर /‎ओंकारेश्वर सेवा समिति, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं नवनीत मानस समिति पुरान के संयुक्त तत्वा- वधान में आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर सागा ले आउट, शुभम् विहार में भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार पाठक जी ने कहा कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर इस समारोह का आयोजन कर प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर परिचर्चा, कवि सम्मेलन तथा स्मारिका में प्रकाशित रचनाओं के यशस्वी लेखकों एवं कवियों को डॉ.विनय कुमार पाठक,पूर्व अध्यक्ष,राज भाषा आयोग तथा न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी जी के कर कमलों से सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनन्दन किया गया।
स्वागत भाषण देते हुए डॉ.रमेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने कहा कि इस आयोजन के द्वारा जनमानस में आध्यात्मिक चेतना और रुचि जागृत करने का प्रयास किया गया है जो कि प्रतिवर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाकर बिलासपुर ही नहीं क्षेत्र व राज्य के लिए प्रेरक बन सकेगा।
तुलसी जयंती समारोह को गरिमा प्रदान करने वाले साहित्य कारों,समाज सेवियों का अभि- नन्दन किया गया। उनमें सर्वश्री डॉ.अर्चना मिश्रा,संयुक्त कमिश्नर, विजय तिवारी,राजेश कुमार सोनार,मयंक मणि दुबे, बृजेश कुमार श्रीवास्तव,डॉ.विवेक तिवारी, शत्रुघ्न जैसवानी, सरस्वती सोनी,डॉ.रश्मिलता मिश्रा,दीपक दुबे सागर,विजय शर्मा,ओमप्रकाश भट्ट, सी. डी. टण्डन, ऊषा श्रीवास्तव, करिश्मा श्रीवास्तव,कु. शालिनी गेंदले की उपस्थिति महत्त्वपूर्ण रही। ‎कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विष्णु कुमार तिवारी जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *