
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद श्री तोखन साहू के प्रयासों पर मुहर लगाते हुए रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसदीय क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। श्री तोखन साहू द्वारा जनता की सुविधा के लिए की गई पहल को स्वीकार करते हुए रेल मंत्री ने उदयपुर सिटी-शालिमार-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी को औपचारिक मंजूरी प्रदान की है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार, गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया पेन्ड्रा रोड व बिलासपुर) अब सप्ताह में एक दिन के बजाए दो दिन संचालित की जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की इस सफल पहल और रेल मंत्री द्वारा तुरंत लिए गए इस जनहितकारी निर्णय के लिए संसदीय क्षेत्र की जनता, व्यापारियों और नियमित यात्रियों ने दोनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।