छत्तीसगढ़ में 3 और पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत 3 नाम शामिल

रायपुर, 3 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों के पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा देने की प्रक्रिया के तहत तीन और पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

राज्य शासन की ओर से बुधवार 2 सितंबर को जारी आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत तीन पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला और उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

सरकार के इस फैसले के बाद इन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के अनुरूप प्रोटोकॉल और सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर से जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *