नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुई आत्मीय मुलाकात

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।

भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित एवं राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों के हित में प्रभावी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *