
बिलासपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ एवं आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक प्रदेश, एक दिन, एक संवाद’ थीम के तहत “व्यापारी कर संवाद” कार्यशाला का आयोजन रविवार को होटल सैफरन, पुराना बस स्टैंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बिलासपुर के 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी और व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बुधवारी बाजार अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष नानक राम खटूजा, प्रताप चौक व्यापारी संघ से दयानंद तीर्थानी, लोरमी मेडिकल टीम अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, सचिव राजेंद्र साहू सहित कैट महिला टीम की फिरोज आलिम, बबीता ताम्रकर, बिंदु सिंह कुशवाहा, दया सिंह ने भागीदारी की।
अधिकारी ने दिए व्यापारियों को टिप्स
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ACIT-1 (1) लैजू जैकब और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयकर अधिकारी प्रभु दयाल सिंह, सुनील कुमार सिंह एवं TDS अधिकारी अवनीश सिंह उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने व्यापारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि व्यापारी बिना किसी भय के अपना व्यवसाय करें। आयकर रिटर्न भरते समय विशेष सावधानी बरतें ताकि भविष्य में स्क्रूटनी की नौबत न आए। उन्होंने 5 मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि हर व्यापारी अपने टैक्स मित्र/सलाहकार से निरंतर संपर्क में रहकर ही कार्य करे।
*जागरूकता ही उद्देश्य*
कैट के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, सुरेंद्र अजमानी, जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा, हरदीप होरा, विष्णु गुप्ता, श्रीकांत पांडे, पूर्व युवा अध्यक्ष नमित सलूजा, भरत केरवानी, अरविंद वर्मा, विद्युत मंडल, सुनील रॉय ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को टैक्स नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी शंकाओं का मौके पर समाधान करना था।
कार्यक्रम के अंत में कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने सभी व्यापारी संगठनों, व्यापारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हाई-टी के साथ हुआ।