
आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को प्रातः 9.00 बजे से समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा बी.टी.आई. मैदान में वरिष्ठ नागरिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर फोरम, रायपुर के पुरुष एवं महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस खेलकूद कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, तेज चाल, गोला फेंक, टेनिस बॉल थ्रो, मटका फोड़, रस्सा खींच आदि स्पर्धाओं में महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समाज कल्याण विभाग, रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चाय, पानी, नाश्ता एवं बैठने की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी।
फोरम के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सह-सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज कल्याण विभाग, रायपुर का आभार व्यक्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का सम्मान राज्य शासन एवं समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा किया जाएगा।