
आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को श्रीसंस्कार फाउंडेशन द्वारा सतत समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन की पूरी टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के सदस्य लगातार सामाजिक, जनसेवा एवं मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से समर्पित हैं।
इस अवसर पर श्रीसंस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा निस्वार्थ सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।
समारोह में बड़ी संख्या मे शहर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे!