
एस.पी. शुक्ला, कार्यकारी संपादक की कलम से
बिलासपुर समाचार

बिलासपुर, 18/11/2026 – अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के हड़ताल के समर्थन में आज पूरे छत्तीसगढ़ में आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया।
पटवारियों का आंदोलन अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज भी जारी है। शासन द्वारा अब तक कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण राजस्व संबंधी सभी कार्य ठप्प पड़े हैं, जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है।
रैली में फेडरेशन के सभी सदस्य एवं राजस्व पटवारी संघ के सभी पटवारी गण उपस्थित रहे।
पटवारी राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो अपनी सहभागिता से राजस्व के सभी कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन करता है। फिर भी उनके साथ शासन की अवहेलना समझ से परे है।
फेडरेशन ने शासन से मांग की है कि तुरंत उनकी मांगों पर उचित निर्णय लेकर हड़ताल समाप्त करवाई जाए, जिससे राजस्व के सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
–