
बिलासपुर। पिछले 24 वर्षों से लगातार गौसेवा में समर्पित बिलासपुर गौ सेवा धाम में गुरुवार 26 नवंबर को श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर गौरव शुक्ला का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया।
कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे गौमाता की पूजा-अर्चना से शुरू हुआ। इसके बाद गौरव शुक्ला सहित सभी पदाधिकारियों ने गौमाता को फल खिलाकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में साथी गौ सेवा संस्थान के संस्थापक विपुल शर्मा को सम्मानित किया गया। पिछले 24 सालों से गौमाता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले विपुल शर्मा को शाल, श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शमी का पौधा भी भेंट किया गया।
विपुल शर्मा ने कहा – “गौसेवा ही मेरा धर्म है, और यही सेवा आगे भी चलती रहेगी।”
गौरव शुक्ला ने कहा – “मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद गौमाता और विपुल शर्मा जैसे गौसेवकों का आशीर्वाद है।”
सभी पदाधिकारियों ने कहा कि यहाँ आकर बड़ा सुकून मिला और आज ऐसी सेवा करके मन आनंदित हो गया।
आज के सेवा कार्य में ये सभी मौजूद थे –
शकुंतला वैष्णव, डॉ. रमेश वैष्णव, राघव साहू, अभय दुबे, सत्येंद्र प्रजापति, लाली, कनिष्क, गौरव, टिकेश्वर शाव, धर्मेश बंजारे, हनु