बिलासपुर: श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा केक काटकर मनाया गया संविधान दिवस

बिलासपुर। 26 नवंबर 2026 को श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारे भारत में भारतीय संविधान अपनाया गया था, और 26 जनवरी 1950 को ये पूरे भारतवर्ष में लागू हुआ।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार ने 2015 में घोषणा की थी कि तब से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से लेकर आज तक हम 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।

सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया – हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, सभी के अधिकारों की रक्षा करते हुए, मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए बहुत ही अच्छा और विकासशील राष्ट्र बने, यही शुभकामना है।

अंत में सभी ने एक स्वर में कहा – संविधान दिवस अमर रहे, संविधान दिवस अमर रहे, संविधान दिवस अमर रहे।

जो मौजूद रहे – पुष्पा शुक्ला,शकुंतला वैष्णव, डॉ. रमेश वैष्णव, गौरव शुक्ला राघव साहू, अभय दुबे, सत्येंद्र प्रजापति, लाली, कनिष्क, गौरव, टिकेश्वर शाव, धर्मेश बंजारे, हनु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *