बस ओर स्कार्पियो में जोरदार टक्कर जिला पंचायत सदस्य गम्भीर रूप से घायल

पथरिया से सरंगाव के बीच जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा के स्कार्पियों को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य व उनके पति के साथ ही ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है। घायलों को अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बस चालक की जानकारी जा रही हैपथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। शुक्रवार की दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा भी थे। उनकी स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए है सभी को तत्काल अपोलो रिफर किया गया मामले की विवेचना कर पुलिस बस चालक की जानकारी जुटा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *