
बेलसरी में डीजे वाहन की ठोकर से तखतपुर के युवक की मौत पुलिस ने वाहन को सकरी में पकड़ा कल रात बारिश के समय बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग बेलसरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में वार्ड नंबर 3 के युवक का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया पुलिस पुलिस ने दुर्घटना में डीजे वाहन सकरी ने पकड़ा मिली जानकारी के अनुसार रितिक सिंह ठाकुर पिता लालू सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 उम्र 21 वर्ष व बेलसरी तरफ गया था और उधर से जब वापस लौटा था मुंगेली से बिलासपुर की ओर आ रही रही डीजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर रितिक ठाकुर को ठोकर मार दी रितिक ठाकुर को तुरंत बिलासपुर के सिम्स में लाया गया जहां स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रितिक की मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुंगेली से बिलासपुर डीजे वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए रितिक ठोकर मार दी और बिलासपुर की ओर भागा मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त हुई उसके आधार पर सकरी के पास डीजे वाहन और चालक को पकड़ा गया आगे की कार्रवाई की जा रही है