हाईकोर्ट के वकील की गुंडागर्दी रक्षक यदि भक्षक हो जाए तो क्या होगा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को पीटा

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को वकील ने सरेराह पीटा मौके से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है मंगला से कुदुदंड जाने वाली रोड में जाय रेजिडेंसी के गेट के पास डॉक्टर ने गाड़ी खड़ा करके वहीं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंदर बस में मरीज का इलाज कर रहे थे इसी दौरान हाई कोर्ट के वकील अपने कार से रेजीडेंसी से गुजरे तो गेट के पास गाड़ी देखें तो उन्होंने तेश में आकर गाड़ी को गिरा दिया और वहीं से डॉक्टर को गाली देने लगे इस बात की जानकारी डॉक्टर को हुई और डॉक्टर बाहर आकर वकील को गाली ना देने की समझाइश की तभी वकील गुस्से में आकर डंडे से डॉक्टर की पिटाई कर दी आगे देखें वीडियो किस तरह वकील ने डॉक्टर से पिटाई करते नजर आ रहे हैं पढ़े लिखे लोग और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग इस तरह की घटना करें तो आम लोगों का क्या होगा रक्षक ही यदि भक्षक हो जाए तो इस देश का विकास होना संभव नहीं है । खैर डॉक्टर की पिटाई होने के बाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की और वही वकील ने भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है अब देखना यह होगा कि आगे सिविल लाइन पुलिस इस पर क्या कार्यवाही करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *