
गुड़ सिर्फ हमारे व्यंजनों या पकवान को एक मीठा स्वाद ही प्रदान नहीं करता है, बल्कि इससे सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं वैसे तो आप गुड़ का सेवन साल के किसी भी समय या मौसम में कर सकते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने के अपने अलग फायदे हैं। जब ठंड के मौसम की शुरुआत होती है, तो लोगों के कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिरने लगते हैं। इन दिनों लोग अनहेल्दी फूड्स काफी अधिक खाने लगते हैं। इन दिनों लोगों का वजन भी काफी बढ़ने लगता है, साथ ही बढ़ती ठंड के कारण लोग ऊपर से नीचे तक, मोटे-मोटे और भारी कपड़ों से खुद को ढक लेते हैं। और सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का माना जाता है क्योंकि इसमें पचाप जैसी समस्याएं इस मौसम में उत्पन्न नहीं होती और गुड खाने से पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है
आईए जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने से क्या-क्या फायदे हैं विस्तार से समझते हैं
- ठंड में रखता है आपको गरम लगता है
गुड़ की तासीर या प्रकृति गर्म होती है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में इसका बहुत सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। लेकिन सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिए बहुत लाभकारी है। यह आपके सेवन को अंदर से गर्मी प्रदान करता है और आपको गर्म महसूस कराता है। और शरीर में खून की कमी को कम नहीं होने देता इसे हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है
. वायरल की समस्याओं से आपको दूर रखता है
जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन होता है इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण लोगों के सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य वायरल संक्रमणों से ग्रसित होने का जोखिम बहुत बढ़ जाता है। लेकिन गुड खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, यह न सिर्फ आपको वायरल संक्रमण से बचने में मदद करता है बल्कि उनके उपचार में भी सहायक है। और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम नहीं होने देता जिससे वायरस जल्दी से शरीर में प्रवेश नहीं करता
. शरीर को करे डिटॉक्सिफाई
ठंड के मौसम में लोग तला-भुना बहुत अधिक खाते हैं, बार-बार चाय पीते हैं, साथ ही अनहेल्दी फूड्स का सेवन भी काफी अधिक करते हैं। जिससे शरीर में टॉक्सिटी बढ़ती है। जिससे शरीर में फैट भी जमा होने लगता है और वजन बढ़ता है। लेकिन गुड़ खाने से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है, इसलिए आपको हमेशा सर्दियों में भोजन के बाद गुड़ जरूर खाना चाहिए। साथ ही आपको अपनी चाय में भी चीनी के बजाए गुड़ का प्रयोग करना चाहिए। यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है और कई बीमारियों से बचाता है। इस तरह से वजन काम करने में फायदा दिलाता है और इसके साथ ही आप देखेंगे की डॉक्टर विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आप रोड पर कहीं ड्राइव कर रहे हैं या कहीं सफर कर रहे हैं और इस दौरान धूल आपके शरीर में चल देता है तो रोज गुड का सेवन जरूर करें इससे यह आपके शरीर में जमा हुआ धूल को बाहर निकाल देता है
- आपको एनर्जेटिक बनाता है
अगर आप सुबह चाय में गुड़ या गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में न सिर्फ गर्मी आती है बल्कि यह आपकी थकान और आलस को दूर करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है। और शरीर में आलस को दूर कर एक नई ऊर्जा का संचार करता है
- खून की कमी और जोड़ों में दर्द की समस्या दूर करता है इसका रामबाण इलाज
अगर आप सर्दियों में नियमित गुड़ का का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बना रहता है। साथ ही इसमें मौजू एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में सूजन से लड़ने में मदद करते हैं और दर्द से राहत प्रदान करते हैं
नोट वैसे तो गुड 12 महीना खाया जा सकता है गुड़ खाने से शरीर में फायदे ही होते हैं मगर सर्दियों में गुड खाना अति उत्तम लाभकारी यह जानकारी आपको बता दी गई है की गुड़ खाने से क्या-क्या फायदे हैं और इसके साथ ही आप किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं