
हेल्दी लाइफ के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है. जिस तरह भोजन और फिजिकल एक्टिविटी एक्सरसाइज हमारे लिए जरूरी है, उसी तरह नींद भी हमारी जरूरत है. ओवरऑल शरीर के लिए नींद आवश्यक है नींद के लिए मेलाटोनिन हार्मोन जिम्मेदार होता है. जब भोजन से प्राप्त एमिनो एसिड ट्रिप्टोफ रसायन की मात्रा ज्यादा होने लगती है तो अच्छी नींद आती है. ट्रिप्टोफेन नींद वाले हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है हालांकि कुछ विटामिन और मिनिरल्स की भी नींद लाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जिंक, मैग्नीज, विटामिन डी जैसे तत्व अच्छी नींद के लिए जरूरी है. मुश्किल यह है कि बदलते लाइफस्टाइल और तनाव के कारण आज अधिकांश लोगों की नींद प्रभावित होने लगी है जिसका बुरा परिणाम हमारे शरीर पर पड़ता है.मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक अगर नींद सही से न आए तो हम कई कामों को करने में असमर्थ हो जाते हैं. यह कई और मुसीबतों को पैदा कर सकती है. आइए जानते हैं अच्छी नींद से हम किस तरह प्रभावित होते हैं. ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है
कई अध्यनों में पाया गया है कि नींद का सीधा संबंध दिमाग के फंक्शन से है. अगर अच्छी नींद आए तो किसी चीज पर हमारा ध्यान सही से केंद्रित रहता है. हम फोकस में रहकर काम करते हैं. इससे हमारी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है. यानी हम कामों को तेजी से कर सकते हैं. इसके अलावा अच्छी नींद से हमारी स्मरण और बोध शक्ति भी बढ़ती है.
हार्ट डिजीज का खतरा कमh
अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक अगर रात में पर्याप्त नींद हो तो व्यक्ति का ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा बहुत कम हो जाता है. इसके साथ ही कई अन्य बीमारियों का जोखिम भी बहुत कम हो जाता है.
वजन बढ़ने का जोखिम कम
कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि अगर अच्छी नींद आए तो वजन बढ़ने का जोखिम कम हो जाता है. हालांकि इस विषय पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार
अच्छी नींद के कारण इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पाता है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि अच्छी नींद बॉडी को रिपेयर, रिजेनरेट और रिकवर करने में बहुत मदद करती है. अच्छी नींद से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर की रक्षा होती है.
सूजन कम करती है
अगर रात में अच्छी नींद आए तो किसी भी प्रकार के घाव को भरने में ज्यादा समय नहीं लगता है. नींद हर तरह की सूजन को कम करने में मददगार है.
एथलीट का प्रदर्शन बेहतर होता है
नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक एथलीट के लिए अच्छी नींद की उतनी ही जरूरत है जितनी बेहतर डाइट की. अध्ययन के मुताबिक सामान्य वयस्कों को जहां 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है वहीं एथलीटों के लिए 10 घंटे की नींद से फायदा पहुंच सकता है. सभी अध्ययनों का अध्ययन करने के बाद यह स्पष्ट हो पाया है कि नींद बहुत जरूरी है जिस तरह भोजन करना अनिवार्य होता है एक्सरसाइज करना अनिवार्य होता है इस तरह पर्याप्त नींद भी बहुत जरूरी है नींद की अनिद्रा से अनेकों बीमारी उत्पन्न हो सकती है इसीलिए कहा गया है कि एक सफल और हेल्दी जीवन जीने के लिए नींद का होना अनिवार्य है और आजकल तनावग्रस्त जीवन की वजह से लोग नींद नहीं ले पा रहे हैं और खासकर सोशल मीडिया और मोबाइल भी लोगों का नींद उजाड़ रहा है क्योंकि आज देखेंगे कि बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी दिन भर मोबाइल में लगे रहते हैं और इसके परिणामस्वरूप आपका नींद पर प्रभाव डाल रहा है क्योंकि सोशल मीडिया भी कहीं ना कहीं नींद ना आने का जिम्मेदार है क्योंकि पहले की जमाने में यह सब नहीं हुआ करता था तो लोगों को पर्याप्त काम किया करते थे दिन भर काम के साथ-साथ लोगों को अच्छी नींद भी आती थी मगर जैसे-जैसे जमाना बदलते गया और सोशल मीडिया आया कुछ तब लोगों की दिनचर्या भी चेंज हो गई है पहले के समय में लोग 8:00 बजे सो जाया करते थे और पर्याप्त नींद लेकर सुबह उठ जाया करते थे ओर अपनी दैनिक दिनचर्या में लग जाते थे मगर आजकल देखने को मिलता है की हम लोग 12:00 बजे 1:00 बजे रात तक जागते रहते हैं और उसका परिणाम नींद पर ही पड़ रहा है क्योंकि आप प्रकृति के अनुसार नहीं चल रहे हैं आप अपने अनुसार प्रकृति को चला रहे हैं इसलिए समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है फिर भी नींद का होना अनिवार्य है नींद से होने से व्यक्ति की समस्याएं और बीमारी दूर हो सकती है और कहीं ना कहीं देखने को मिली है कि जो लोग ठीक से सोते हैं उसमें अन्य लोगों की अपेक्षा बीमारियां कम होती है