
बिलासपुर में दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ। 16 दिनों के इंतजार के बाद रविवार तीन दिसंबर को मतों की गणना होगी। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 1,921 बूथों के वोटों की गिनती 141 राउंड में होगी। दोपहर 12 बजे के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
ले जा सकेंगे कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति. रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रदाय किये गये ईवीएम व वीवीपैट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लायी गई है प्लास्टिक पेन, पेंसिल
प्रतिबंधित सामाग्री
मोबाइल, आइपैड, लैपटाप, स्मार्ट वाच, कैमरा,. अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी, सिगरेट, गुटका।
ऐसे रहेगी व्यवस्था
सुबह छह बजे नोडल, आरओ अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में कोषालय से पोस्टल बैलेट प्राप्त कर सशस्त्र सुरक्षा बल के साथ सीलबंद पेटी में मतगणना स्थल के लिए परिवहन किया जाएगा। सुबह सात से आठ बजे के मध्य डाक विभाग से प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलेट को भी मतगणना में शामिल किया जाएगा। सुबह डाक मतपत्रों एवं ईटीबीपी की गिनती की जाएगी।
सेवा मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट पेपर की वैधता की जांच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित प्रणाली के द्वारा रिटर्निंग आफिसर की आइडी से लॉगिन क्यूआर कोड के माध्यम से की जाएगी। उसके बाद वैद्य पोस्टल बैलेट पेपर को मतगणना को शामिल किया जाएगा।
इनका गणना हाल में प्रवेश वर्जित जो नही जा सकेंगे
पुलिस कर्मी, चाहे वर्दी में हो या सादे कपड़ों में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। उन्हें बाहर रहना होगा तथा वे तभी प्रवेश करेंगे जब आरओ उन्हें नियंत्रण के लिए बुलाएंगे। मंत्री, राज्यमंत्री, केन्द्र और राज्य के उपमंत्री जब तक वे अभ्यर्थी न हों। उपर्युक्त किसी भी व्यक्ति को निर्वाचन, गणना, मतदान अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता होगी। गणना अभिकर्ता तब तक प्रवेश नहीं कर सकते, जब तक कि उसने घोषणा पूरी करने तथा हस्ताक्षर करने के बाद नियुक्ति पत्र की द्वितीय प्रति जमा न की हो। 12 बजे तक रुझान आना चालू हो जायेगे सभी की नजर इस ओर है कि सरकार किसकी बनने जा रही है क्या होगा जनता किसको अपना जनप्रतिनिधि चुनती है आज तय हो जाएगा