कुलपति पद से हटाई गईं ममता चंद्राकर, खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में थीं पदस्थ,

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि, नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी।

इसके पहले भी खैरागढ़ के निवासियों ने काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। साथ ही ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *