
चेतना विरूद्ध साइबर फ्रॉड अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़, राज किशोर नगर में लगाई गई साइबर की पाठशाला
नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली आईपीएस पूजा कुमार ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किया जागरूक
ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े साधक, बिलासपुर फिजिकल अकादमी के कोच सहित प्रशिक्षार्थी भी हुए शामिल
बिलासपुर राजकिशोर नगर: ब्रह्मा कुमारीज की राजकिशोर नगर स्मृति वन के निकट स्थित सेवा केंद्र शिव अनुराग भवन मैं आज चेतना के द्वितीय चरण चेतना विरूद्ध साइबर फ्रॉड के तहत साइबर की पाठशाला लगाई गई।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस पूजा कुमार उपस्थित रही।
उन्होंने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चे, युवा, बुजुर्ग व विशेष माताओं बहनों को सुरक्षा व सावधानी बताते हुए साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी।

उन्होंने फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों से सभी को अवगत कराया व सरल भाषा में समझाते हुए सभी को जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने गाइडेड मेडिटेशन कमेंट्री के द्वारा सभी को परमात्म स्मृति की ओर ले गए व गहन शांति की अनुभूति कराई।

कार्यक्रम के अंत में भी ज्ञान के माध्यम से ईश्वर का धन्यवाद किया गया। योग दिवस में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले बिलासपुर फिजिकल अकादमी के कोच व प्रशिक्षार्थी बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।
