अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन मेछग से होंगी डॉ.संगीता शामिल सम्मेलन 25 व 26 को दिल्ली में

बिलासपुर/ विश्व हिंदी परिषद अध्यक्ष शैक्षणिक प्रकोष्ठ का दो दिनी सम्मेलन 25 जुलाई से दिल्ली में होने जा रहा है।इस सम्मेलन में नगर की साहित्यकार डॉ.संगीता बनाफर सम्मिलत होंगी।
डॉ. संगीता बनाफर ने एक जानकारी में बताया कि 25-26 जुलाई, 2024 श्री अरविंद : हिन्दी भाषा और विकसित भारत विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें आमंत्रित किया गया है और वह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
इस परिप्रेक्ष्य में यहां बैठक का आयोजन किया गया था।विश्व हिंदी परिषद के प्राथमिक सदस्यों को भी दिल्ली सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे यूनिवर्सिटी गोपालगंज,बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक जी,वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला तथा शहर के अन्य साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी।
यह सम्मेलन हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भाषा सदियों से भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समेटे हुए है। इस सम्मेलन के माध्यम से हमें हिंदी भाषा को और अधिक मजबूत बनाने और इसे दुनिया भर में फैलाने का प्रयास करना चाहिए।
विदित हो कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रिगण,राज्यपाल,फिल्मी सितारे, मीडिया जगत से बड़ी हस्तियाँ भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *