राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही,

कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को जारी निर्देशानुसार अनुभाग तखतपुर के कई स्थानों पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों/अवैध क्लीनिकों/अवैध मेडिकल स्टोरों पर जांच की कार्यवाही करते हुए उन्हें सील करने की कार्यवाही की गई।इसी कड़ी में आज ग्राम बेलमुंडी एवं सैदा में तहसीलदार सकरी अश्वनी कंवर,बी.एम.ओ.सकरी द्वारा अवैध क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की गई, ग्राम गनियारी में देवांगन मेडिकल स्टोर एवं दूसरे भाग में संचालित जय रणजीत माता क्लीनिक को श्रीमती श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी,आर.एम.ए.मुकुटमणी दुबे, रश्मि जांगड़े की उपस्थिति में सील किया गया, इसका संचालन डा.सुदेश वर्मा बीएएमएस के द्वारा किया जाता है किन्तु उनकी अनुपस्थिति में अप्रशिक्षित वार्ड ब्वाय के द्वारा मरीजों का इलाज करते एवं महिला मरीज को ड्रिप लगाते पाये जाने पर उक्त कार्यवाही की गई। आज ही ग्राम खैरी में अवैध मेडिकल स्टोर/क्लीनिक को ना.तहसीलदार तखतपुर रिचा गुप्ता द्वारा सीलh किया गया, विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे डायरिया को देखते हुए ग्राम खरकेना में ना.तहसीलदार सकरी रुचिका अग्रवाल मेडम के द्वारा ग्राम में साफ सफाई एवं पानी निकासी व्यवस्था का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ किया गया। छापेमारी की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टरों, अवैध क्लीनिकों, बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों को चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। आज की इस कार्यवाही में राजस्व निरीक्षकगण रामरतन आदिले, धारा वर्मा, पटवारीगण प्रशांत वर्मा, हेमंत पैगोर, शीला अंचल, राजकिशोर सवैया एवं एस.पी.शुक्ला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *