
दिनांक 23 जुलाई को साइबर की पाठशाला तक्षशिला इंस्टिट्यूट में संपन्न हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता आईपीएस ने बहुत ही बारीकी से साइबर फ्रॉड के बारे में पूरी जानकारी दी और साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके बारे में बताया साथ ही उन्होंने कहा की वर्तमान युग में साइबर फ्रॉड बहुत तेजी से फैल रहा है और इसको रोकने का उपाय केवल लोगो मे जागरूकता लाना और ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंचना है ताकि साइबर फ्रॉड से बच सके क्योंकि जिस गति से साइबर फ्रॉड हो रहे हैं उसे न जाने कितने भोले भाले इंसान जाल में फस कर अपनी जमा कुंजी को खो दे रहे है जानकारी का अभाव के वजह से यैसा हो रहा है । 2 महीने से चेतना अभियान की शुरुआत हुई और लगातार स्कूल कालेज इंस्टिट्यूट में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और आज के इस सफल आयोजन में जिनके नाम है। विशिष्ट अतिथि सीएसपी उमेश गुप्ता आईपीएस फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला तक्षशिला के संचालक कपिलअग्रवाल जी टीम जया साहू आमना राजगीर सूरज साहू टिकेश्वर शाव चेतन अग्रवाल विकास बंसल कल्पना व सभी शिक्षकगण व स्टूडेंट्स को लाभ प्राप्त हुआ उसके पश्चात साइबर की पाठशाला से सभी खुश हुए सभी आईपीएस उमेश गुप्ता जी की बातों को सुनकर सभी के मन मे चेतना जागृत हुई भविष्य के लिए अपने आप को साइबर फ्राड के बचाव से सुरक्षित महसूस किये।फिर अवार्ड दिया गया आईपीएस उमेश गुप्ता जी को चेतना अभियान में अच्छे कार्य के लिए ।






