दिल्ली पब्लिक स्कूल में साइबर की पाठशाला सपन्न विशिष्ट अतिथि सीएसपी उमेश गुप्ता आईपीएस द्वारा बारीकी से साइबर फ्रॉड के बारे में बताया

दिनांक 24 जुलाई को साइबर की पाठशाला दिल्ली पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता आईपीएस ने बहुत ही बारीकी से साइबर फ्रॉड के बारे में पूरी जानकारी दी और साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके बारे में बताया साथ ही उन्होंने कहा की वर्तमान युग में साइबर फ्रॉड बहुत तेजी से फैल रहा है और इसको रोकने का उपाय केवल लोगो मे जागरूकता लाना और ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंचना है ताकि साइबर फ्रॉड से बच सके क्योंकि जिस गति से साइबर फ्रॉड हो रहे हैं उसे न जाने कितने भोले भाले इंसान जाल में फस कर अपनी जमा कुंजी को खो दे रहे है जानकारी का अभाव के वजह से यैसा हो रहा है । 2 महीने से चेतना अभियान की शुरुआत हुई और लगातार स्कूल कालेज इंस्टिट्यूट में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और आज के इस सफल आयोजन में जिनके नाम है। विशिष्ट अतिथि सीएसपी उमेश गुप्ता आईपीएस श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला उपस्थित थे। संस्था प्रमुख जसपाल सिंह मथ ने सभी विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के उपयोग के लिए सतर्क रहने की समझाइश दी। कार्यक्रम में एकेडमिक कोऑर्डिनेटर संदीपन चक्रवर्ती और प्रशासनिक प्रमुख आर सी मोहती भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *