
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आदरणीय रजनेश सिंह जी की उपस्थिति में “चेतना” के दूसरे चरण का हुआ भव्य समापन.द्वितीय चरण “साइबर फ्रॉड” पर आधारित था, कार्यक्रम में इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले लायंस क्लब इंटरनेशनल के एम्बेसेडर लायन कमल छाबड़ा सहित 10 समाजसेवी संस्थाओं को ट्रिपल पी अर्थात पुलिस पब्लिक पार्टिसिपेंट का पदक देकर माननीय पुलिस अधीक्षक जी के द्वारा सम्मानित किया गया। स्थानीय बिलासागुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थेl कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता, सीएसपी चकरभाठा सिंह उपस्थित रहे l

