एक और तहसीलदार ने 50 लाख के मानहानि का दावा ठोंका, करुणा आहेर पति बी.आर.आहेर तत्कालीन तहसीलदार भटगांव ने अपने विरुद्ध सोशल मीडिया द भारत टाइम्स के माध्यम से दिनांक 13/07/2024 को आधारहीन तथ्यों के आधार पर प्रकाशित करवाई गई खबर से मानसिक प्रताड़ना से ग्रसित होकर, अत्यंत क्षुब्ध एवं आहत होकर अनावेदक हेमदास महंत पिता समुंद दास महंत निवासी रिकोटार तहसील भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ के विरुद्ध अपने अधिवक्ता संतोष भारत के माध्यम से 50 लाख रुपए के मानहानि का दावा पंजीकृत विधिक सूचना पत्र भिजवाया गया है, उन्होंने श्री सूर्या पुष्पा न्यूज वेब पोर्टल को बतलाया कि अनावेदक द्वारा प्रकाशित करवाई गई खबर भ्रामक एवं निराधार है जिससे उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंचा है,जो कि उनके द्वारा भिजवाए गए सूचना पत्र में उल्लेखित है।

