रायपुर ।सीनियर सिटिज़न वेलफेयर फ़ोरम की कार्यकारिणी का त्रिवर्षीय चुनाव सत्र 2024-27 का दि. 28/7/2024 को आशीर्वाद भवन रायपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ,विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 7 अगस्त 2024 को नगर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में सायं 4.30 बजे रात्रि आठ बजे तक आयोजित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक रायपुर (उत्तर)श्री पुरिंदर मिश्रा जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा खरे जी ,(से.नि.) जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।
सीनियर सिटीजंस वेलफ़ेयर फोरम के अध्यक्ष एवं सचिव नें सभी सदस्यों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने विनम्र आग्रह किया है।
कार्यक्रम उपरांत रात्रिभोज रहेगा।