
मामला पुराना बस स्टैंड बिलासपुर का है जहां अन्य साथी बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे फिर शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दो लोगो मे विवाद हुआ फिर एक साथी ने दूसरे पर वार कर दिया और बोतल से वार करने से कांच का टुकड़ा गले में जा घुसा जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई बीती रविवार रात 11:00 बजे की घटना बताई जा रही है मौके पर बिलासपुर के कप्तान रजनेश सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी मामले की जानकारी ली गयी जानकारी से पता चला कि पास में आहता में शराब पीने के बाद किसी बाद को लेकर दो लोगो मे विवाद हुआ एक ने दूसरे पर शराब की बोतल से हमला कर दिया गले मे जा घुसा जिससे युवक की मौके पर मौत हो गयी मृतक का नाम राजेश चौहान बताया जा रहा है जो किसी निजी न्यूज चैनल में पियून का काम करता था आरोपी को पकड़ने में पुलिस की टीम लग गयी है।
