शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरी में कक्षा नवमी की हितग्राही छात्राओं हेतु निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह संपन्न मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी मौजूद थे

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरी में कक्षा नवमी की हितग्राही छात्राओं हेतु निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक धर्मजीत सिंह जी रहे विशिष्ट अतिथि शाला विकास समिति की अध्यक्ष नीरू बिष्ट रहि एवं सदस्य राजकमल साहू रानू सीदार मंगल पांडे राजकुमार विश्वकर्मा बी महोबिया रवि मेहर गौरी साहू लक्ष्मी साहू सुरेश रात्रि प्रकाश पाल सूरज मिश्रा मनोज साहू मनोज सोनकर आदि रहे छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए संस्था की प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यालय की मूल समस्याओं के समाधान हेतु विधायक महोदय के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर विधायक महोदय द्वारा विधानसभा निधि से 15 लाख रुपए विद्यालय कार्य हेतु देने की घोषणा की साथ ही स्कूल की छात्रा कुमारी प्रिया साहू जोकि जिले में प्रवीण सूची में दसवीं स्थान पर रही उक्त छात्रा को सम्मानित करते हुए ₹20000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तत पश्चात छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका सारिका कश्यप द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन एन एस राजपूत सर ने किया इस अवसर पर संस्था की समस्त शिक्षक गण एवं छात्राओं छात्राएं उपस्थित रही और समारोह आनंद संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *