महामाया आईटीआई के डायरेक्टर शत्रुहन लाल साहू ने सराहा ‘तीसरे लोग’ उपन्यास को – कहा समाज की सच्चाई को उजागर करती है ये कृति

बिलासपुर। वरिष्ठ उपन्यासकार श्री केशव शुक्ला द्वारा लिखित बहुचर्चित उपन्यास “तीसरे लोग” एवं “अंतरंग काव्य सरोवर” काव्य संग्रह को एक और बड़ी सराहना मिली है।

महामाया आईटीआई में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में महामाया आईटीआई के डायरेक्टर श्री शत्रुहन लाल साहू ने दोनों पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस दौरान संस्थान के स्टाफ एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के माध्यम से ये पुस्तकें वहां पहुंची, फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर गौरव शुक्ला इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे।

श्री शत्रुहन लाल साहू ने कहा –

“केशव शुक्ला जी द्वारा रचित ‘तीसरे लोग’ एक बहुत ही सुंदर रचना है। हमारे समाज में जो तीसरे लोग हैं, जिन्हें किन्नर समाज कहते हैं, उनकी पीड़ा, संघर्ष और सच्चाई को इस पुस्तक में बेहद मार्मिकता से सामने लाया गया है। सबको साथ लेकर चलने की व्यवस्था होनी चाहिए, सबको बराबर मान्यता मिलनी चाहिए। श्री शुक्ला ने एक साहसिक और समाजोपयोगी कार्य किया है, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। ऐसी पुस्तकें हर स्कूल, कॉलेज और आईटीआई की लाइब्रेरी में होनी चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लेखक के साहसिक कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *