अंतर्राष्ट्रीय वृद्घ दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा हैं , मनाये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त अधिवक्तागण के द्वारा न्यायालय परिसर कोटा में शिविर संपन्न हुआ

आज दिनांक 01।10।2024 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्घ दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा हैं , मनाये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा माननीय न्यायधीश महोदया श्रीमती नीता यादव जी प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश ,जिला न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार , माननीय राकेश सिंह सोरी जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट कोटा के न्यायाधीश महोदया माननीय श्रीमती दीप्ति बरवा जी, समस्त न्यायालय कर्मचारी , पैरा लीगल वॉलिंटियर्स विवेक कुमार गिरे , संदीप मसराम एवं समस्त अधिवक्तागण के द्वारा न्यायालय परिसर कोटा में शिविर आयोजित किया गया , तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमने एवं शासकीय हाई स्कूल अमने में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें व्यवहार न्यायालय कोटा के न्यायाधीश महोदया माननीय श्रीमती दीप्ति बरवा जी के द्वारा उपस्थित बालक एवं बालिकाओं को गुड टच, बैड टच,पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की कानूनी जानकारीयां, संवैधानिक अधिकार, साईबर क्राइम, नाशमुक्ति, बाल मज़दूरी, पॉक्सो एक्ट इत्यादि क़ानूनी जानकारी दिया गया । जिसमें व्यवहार न्यायालय कोटा के न्यायाधीश महोदया माननीय श्रीमती दीप्ति बरवा जी , शिक्षक एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स विवेक कुमार गेरे, संदीप मासराम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *